Home मध्य प्रदेश CHHATARPUR : छतरपुर में कुएं में गिरने से महिला की मौत, नगर...

CHHATARPUR : छतरपुर में कुएं में गिरने से महिला की मौत, नगर पालिका पर लगा लापरवाही का आरोप

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर में कुएं में गिरने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। जहां महिला की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सनसनी फैल गई।

यह है पूरा मामला…

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के महाराजपुर नगर पालिका और महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। जहां कुसमा गांव की 30 वर्षीय दीपा पटेल पत्नी नीरज पटेल की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वहीं घटना के बाद लोगों का आरोप है कि नगर परिषद और प्रशासन की लापरवाही से महिला की जान गई है। लोगों का कहना है कि पूर्व में कुएं में गंदगी फैल रही थी, जाल के अभाव में जानवरों के गिरने के मामले सामने आ रहे थे। कुएं में जाल लगाने एवं सफाई करने को लेकर नगर पालिका अधिकारियों से मांग की गई थी। बाबजूद इसके लापरवाही बरती गई और कुछ नहीं किया गया और नतीजतन आज महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

कुएं में गंदगी में उतरने नहीं था कोई तैयार…

वहीं अब स्थानीय लोगों में महिला की मौत के बाद नगर पालिका की लापरवाही से भारी आक्रोश है। और इस मौत के लिए नपा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों की मानें तो कुएं में इतनी गंदगी थी कि कोई भी कुएं से शव को निकालने के लिए उसमें उतरने को तैयार नहीं था। हालांकि बाद में खटिया डालकर महिला के शव को निकाला गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version