Friday, March 6, 2026

TOP NEWS

विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व नगरीय प्रशासन मंत्री...

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...

इंदौर : सुरों से...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर की सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने पेश की...
Homeमध्य प्रदेशबुरहानपुर : एमपी में एक मजदूर की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी मकान...

बुरहानपुर : एमपी में एक मजदूर की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी मकान की दीवार गिरने से हादसा

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में गुरूवार को बड़ा हादसा हुआ। सीवरेज पाइप डालते वक्त मकान की दीवार ढह गई, जिसमें तीन मजदूर दब गए

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। शहर के पीपल घाट रोड पर गुरुवार को एक निर्माणाधीन क्षेत्र में सीवरेज पाइप डालने के दौरान एक मकान की दीवार गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बचाव कार्य जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, सीएसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाया। इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीसरे मजदूर को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मौके पर भीड़ को हटाया। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments