Thursday, March 12, 2026

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeउत्तर प्रदेशपत्नी पर डाली बुरी नजर, गुस्से में दोस्त बना कातिल... 3 महीने...

पत्नी पर डाली बुरी नजर, गुस्से में दोस्त बना कातिल… 3 महीने बाद कुएं से इस हालत में बरामद हुआ शव

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी से अवैध संबंध के आरोप में अपने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मुकेश कुमार बिंद की हत्या का खुलासा करते हुए कहा कि उसके दोस्त नेबुल बिंद ने ही उसकी हत्या की। पुलिस ने बताया कि मुकेश 3 महीने पहले नेबुल के साथ घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था। 2 दिन पहले मुकेश (35) का शव क्षत विक्षत हालत में गोपीगंज थाना के मदनपुर गांव के एक सूखे कुंए में मिला था।

जानिए, क्या कहना है पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक का?

पुलिस लाइन में संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुकेश की पत्नी रेखा देवी ने 20 जनवरी 2025 को अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि नेबुल बिंद (49) की पत्नी से मुकेश ने अवैध संबंध बना रखा था, जिसके चलते दोनों में दुश्मनी थी। बाद में नेबुल ने मुकेश से दोस्ती कर ली थी।

पुलिस पूछताछ में मुकेश ने किया चौंकाने वाला खुलासा

उन्होंने बताया 30 दिसंबर को मुकेश और नेबुल ने एक जुए के अड्डे पर जुआ खेला और इसके बाद दोनों ने जमकर शराब पी। नेबुल ने बताया उसने एक ईंट से मुकेश के सिर पर वार करके बेहोश कर दिया और उसे बुरी तरह कुचल कर मार डाला तथा एक सूखे कुंए में शव फेंक कर उस पर पुआल जला कर फेंक दिया और वापस घर आ गया। शुभम अग्रवाल ने बताया नेबुल बिंद एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है और उस पर 10 मामले पहले से दर्ज हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments