Sunday, June 1, 2025

TOP NEWS

बिलगढ़ा डैम पर कलेक्टर...

डिंडोरी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या की पहल पर शनिवार को भिलगढ़ा डैम पर...

भोपाल में गरजे पीएम...

पीएम मोदी ने कहा कि- पहलगाम में आतंकियों ने भारतीयों का खून ही...

खंडवा : 22 मकानों...

खंडवा/मध्य प्रदेश के खंडवा शहर के दूधतालाई क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए...

बालाघाट : सादगी और...

आधुनिकता की चकाचौंध में धीरे-धीरे सादगी से भरी प्राचीन परंपराएं मानों खत्म होने...
Homeमध्य प्रदेशसुशील के बेटे ऑस्टिन ने बताया कि आतंकी गोली मारने के बाद...

सुशील के बेटे ऑस्टिन ने बताया कि आतंकी गोली मारने के बाद सेल्फी ले रहे थे। वे अपने सिर पर कैमरा लगाकर भी आए थे।

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए सुशील नथानियल का शव बुधवार रात 9.15 बजे एमपी में इंदौर शहर के वीणा नगर पहुंचा। इससे पहले ही वीणा नगर की हर गली में इंदौर उमड़ पड़ा था। जैसे ही एंबुलेंस का सायरन बजा, हर शस इंदौर को आतंकियों के दिए जम के मातम में डूब गया। हर आंख से दु:ख और गुस्से में आंसू बह रहे थे। ऐसा लग रहा था, जैसे हर आंसू पाकिस्तान से हिसाब मांग रहा था। पाकिस्तान मुर्दाबाद तो कई बार गूंजा।

4 हमलावर थे, 15 – 15 साल थी उम्र

आतंकियों ने सुशील की बेटी पर भी गोली चलाई, जो उनके पांव में लगी है। सुशील ने अपनी पत्नी को छिपा दिया था और खुद आतंकियों के सामने खड़े हुए। आतंकी हमले पर मृतक सुशील के बेटे ऑस्टिन का बड़ा बयान सामने आया है।

ऑस्टिन ने बताया कि आतंकी गोली मारने के बाद सेल्फी ले रहे थे। वे अपने सिर पर कैमरा लगाकर भी आए थे। वे सबसे पूछ रहे थे कि…मुस्लिम मुस्लिम ? और अगर कोई मुस्लिम होने का दावा भी कर रहा था तो उससे कलमा पढ़वा रहे थे। कलमा पढ़ने के बाद भी नीचे के कपड़े उतरवाकर चेक कर रहे थे।

आतंकी सभी से नाम और धर्म पूछ-पूछकर गोली मार रहे थे। आतंकियों ने मेरे सामने 6 लोगों को गोली मारी थी। ऑस्टिन ने बताया कि चार हमलावर थे। उन सभी की उम्र लगभग 15 – 15 साल थी। मेरे पिता सुशील से भी कलमा पढ़वाया था।

आंसुओं की धार नहीं रूकी

सुशील के घर में ताबूत खोला गया तो बुआ बिलख पड़ीं। बाद में परिजन ने सफेद कपड़े में लिपटे शव को मर्चूरी में रखा। शव को देखते ही बुआ जूली के मुंह से एक ही शब्द निकल रहा था..मेरे बेटे तूने अपनी बुआ को छोड़ दिया…। आसपास के लोग परिजन को ढांढस बंधाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आंसुओं की धार नहीं रूक रही थी।

मालूम हो, सुशील की मंगलवार को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments