Wednesday, July 15, 2026

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeदेशभारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के दो प्रमुख नेताओं,इमरान खान और...

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के दो प्रमुख नेताओं,इमरान खान और बिलावल भुट्टो के ‘एक्स’ अकाउंट किया ब्लॉक

  • पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान, पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के एक्स अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है.

नई दिल्ली: भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के दो प्रमुख नेताओं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान के खिलाफ डिजिटल कार्रवाई की है. इन दोनों नेताओं के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है.

यह पहली बार नहीं है जब भारत ने ऐसा कदम उठाया है. इससे पहले, भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक्स अकाउंट को भी भारत में प्रतिबंधित कर दिया था. ख्वाजा आसिफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लगातार भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दे रहे थे और यहां तक कि उन्होंने भारत पर परमाणु हमले की धमकी भी दी थी.

भुट्टो का विवादित बयान

बिलावल भुट्टो ने अतीत में भारत के खिलाफ कई भड़काऊ बयान दिए हैं. उन्होंने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि अगर पानी रोका गया तो नदियों में खून बहेगा. एक रैली को संबोधित करते हुए भुट्टो ने कहा था, सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी, या तो हमारा पानी इसमें बहेगा या उनका खून. उन्होंने आगे कहा, “मोहनजोदड़ो सभ्यता लरकाना में है. हम इसके सच्चे संरक्षक हैं और हम इसकी रक्षा करेंगे. बिलावल ने यह भी कहा था कि पीएम मोदी, सिंध और सिंधु के लोगों के बीच सदियों पुराने रिश्ते को नहीं तोड़ सकते.

कई YouTube चैनलों पर रोक

इन अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाने के अलावा, भारत ने पहले पाकिस्तान के प्रमुख YouTube चैनलों जैसे डॉन न्यूज, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, इरशाद भट्टी, जीएनएन, उजैर क्रिकेट, अमर चीमा एक्सक्लूसिव, अस्मा शिराजी, मुनीब फारूक, सुनो न्यूज एचडी और राजी नामा समेत क्रिकेटर शोएब अख्तर के चैनल को भी बैन कर दिया था. इन YouTube चैनलों के करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं,

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के प्रसारण पर रोक

भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट लीग (PSL) के प्रसारण पर भी रोक लगा दी है. इसके आधिकारिक डिजिटल प्रसारण का अधिकार FANCODE ऐप को मिला था, जिसने भारत में PSL के प्रसारण को 24 अप्रैल से बंद कर दिया है. वहीं, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने भी इस लीग के ब्रॉडकास्टिंग को भारत में बंद कर दिया है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments