Tuesday, April 7, 2026

TOP NEWS

शाहपुर पुलिस ने हत्याकांड...

दिनांक 03.04.2026 को डायल 112 कंट्रोल डिण्डौरी से ग्राम देवरा एवं ग्राम विचारपुर...

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...

शौचालय में बन रहा...

डिंडोरी जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला...

इंदौर : पुलिस थाना...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने क्षेत्र...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर नगर निगम ने टीन-शेड के मकानों को हटाया, लोगों ने सड़क...

इंदौर नगर निगम ने टीन-शेड के मकानों को हटाया, लोगों ने सड़क पर रखे कूलर-बर्तन

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम ने गुरुवार को नरवल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। मुनादी के बावजूद लोगों ने शेड नहीं हटाए, जिससे निगम को पुलिस बल के साथ कार्रवाई करनी पड़ी। शेड तोड़ने से पहले लोगों ने कूलर, बर्तन आदि सामान बाहर निकाल लिया।

इंदौर। नगर निगम की रिमूवल टीम ने गुरुवार को बाणगंगा क्षेत्र के नरवल में रिमूवल की कार्रवाई की। कार्रवाई के करीब एक घंटे पहले मुनादी कराई गई थी, बावजूद इसके लोगों ने शेड खाली नहीं किए।

निगम की टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, लोग शेड में से सामान हटाने लगे। उन्होंने अपने कूलर, बर्तन और अन्य सामान सड़क पर जमा दिया। बाद में निगम की टीम ने शेड जमींदोज कर दिए।

निगम की कार्रवाई का विरोध

  • नगर निगम ने यह कार्रवाई जोन 17 के अंतर्गत नरवल क्षेत्र में की। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर शेड बना लिए थे। इन लोगों को पहले भी चेतावनी देते हुए शेड हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने शेड नहीं हटाए।

गुरुवार को निगम की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। मुनादी के बावजूद जब शेड खाली नहीं हुए, तो निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद लोगों ने घरों में रखा सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। इस दौरान निगमकर्मियों ने भी सामान बाहर निकाला। कई लोगों ने लोडिंग में सामान भरा जबकि कुछ का सामान रोड पर ही एक तरफ रखा, जिसे बाद में हटाया गया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments