Explore the website

Looking for something?

Saturday, March 14, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...
HomeदेशAir India विमान हादसे में भूमि चौहान की कहानी बनी चमत्कार, सिर्फ...

Air India विमान हादसे में भूमि चौहान की कहानी बनी चमत्कार, सिर्फ 10 मिनट की देरी और बच गई जिंदगी

गुरुवार को अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश (Ahmedabad plane crash) हुआ है। इस हादसे में विमान में सवार सभी 241 लोगों की मौत हो गई है। लेकिन इस भीषण त्रासदी के बीच एक महिला की जिंदगी एक चमत्कारिक मोड़ पर रुक गई और सिर्फ 10 मिनट की देरी ने उनकी जान बचा ली। इस महिला का नाम है भूमि चौहान, जो लंदन में अपने पति के साथ रहती हैं और हाल ही में भारत छुट्टियां मनाने आई थीं।

कैसे छूटी फ्लाइट, और बच गई जान

भूमि चौहान को 12 जून को दोपहर 1:10 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन शहर के भारी ट्रैफिक की वजह से वे तय समय पर सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट नहीं पहुंच सकीं।

भूमि ने मीडिया से बातचीत में बताया, “मैं ट्रैफिक में फंस गई थी और जब तक एयरपोर्ट पहुंची, तब तक बोर्डिंग गेट बंद हो चुका था। मैं बहुत दुखी थी कि मेरी फ्लाइट छूट गई। लेकिन जब एग्जिट गेट पर आई, तब मोबाइल में देखा कि वही फ्लाइट क्रैश हो चुकी है। मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई।”

फ्लाइट मिस होने का गम तब एक दूसरे भाव में बदल गया — सदमे और चमत्कार के रूप में। जब उन्हें पता चला कि जिस फ्लाइट को उन्होंने मिस किया, वह महज पांच मिनट बाद टेकऑफ करते ही क्रैश हो गई, तो उनके होश उड़ गए।

मुझे यकीन नहीं हुआ। मैं कांपने लगी। शरीर सुन्न पड़ गया। मैं बस सोचती रही कि अगर मैं टाइम पर पहुंच जाती तो…।

मेरे गणपति बप्पा ने मुझे बचा लिया

भावुक भूमि ने कहा: “मेरे गणपति बप्पा ने मुझे बचाया है। मैं अब तक यकीन नहीं कर पा रही हूं कि मैं जिंदा हूं और आज अपने परिवार के साथ हूं। यह ईश्वर की कृपा है।”

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version