दीपक तिवारी/यूपी में एंटीबायोटिक दवाओं के गलत और जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल पर रोक लगाने की तैयारी है। सरकार जल्द ही एंटीबायोटिक के इस्तेमाल को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर सकती है। अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने बताया कि प्रक्रिया अंतिम दौर में है और सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह तक शासनादेश जारी होने की उम्मीद है। नई व्यवस्था में डॉक्टरों को संक्रमण के हिसाब से सही दवा चुनने और मरीजों को बिना जरूरत एंटीबायोटिक लेने से रोकने पर जोर दिया जाएगा।
डिस्क्लेमर: यह पोस्ट उपलब्ध समाचार रिपोर्ट और स्वास्थ्य अधिकारियों के बयानों पर आधारित है। एंटीबायोटिक का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें। इसका उद्देश्य केवल स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और समाचार जानकारी देना है।
