अयोध्या (इनायतनगर)
अवारा कुत्तों को खाना खिलाकर उनके बर्तन स्वयं धोते है इंस्पेक्टर राजेश सिंह
दैनिक दिनचर्या मे शामिल है जानवरों की सेवा खाना खिलाना पानी पिलाना वर्तन धोना स्वयं के हाथों से करते है परोपकार
लड़का एयर फोर्स में अधिकारी स्वयं इंस्पेक्टर लेकिन जरा सा भी घमंड नहीं परोपकार करना नहीं भूलते है इंस्पेक्टर साहब कई गौतस्करों को जेल की राह दिखा चुके है इंस्पेक्टर राजेश सिंह
अयोध्या पुलिस में जहां लोग भ्रष्टाचार कुकर्मों वसूली में लिप्त है जहां पुलिस विभाग में कुछ लोगों का दिन हो या रात बिना मांस के पेट नहीं भरता है
वही अयोध्या पुलिस में इंस्पेक्टर राजेश सिंह उन सभी को आईना दिखा रहे है थाने के अवारा कुत्तों के लिए किसी देवता से कम नहीं है सभी को सुबह शाम स्वम खाना देना फिर कुत्तो के बर्तन को साफ करना फिर उनके बर्तन में पानी भरना चिड़ियों के लिए पानी भरना उनके दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बना गया है
कार्य ऐसा जो किसी संविधान का हिस्सा नहीं किसी पुलिस विभाग के गाइड लाइन है जिसे न करने पर सजा का कोई प्रावधान है न हो कोई अलग मद या धन की कोई व्यवस्था है
ये एक ऐसी विचार धारा है जो विरासत और दिल के अंदर की दयालुता से मिलती है
राजेश सिंह इंस्पेक्टर c b i जैसी भारतीय जांच एजेंसी में सेवा दे चुके वही बड़े बड़े बिधि विशेषज्ञों का मानना है उनके द्वारा की गई जांच वास्तविक अपराधी को सजा देने में बड़ा योगदान करती है शायद ही कोई अपराधी उनके बनाए चार्जसीट से उबरा हो
राजेश सिंह कई थाने के कमान संभाल चुके है वही ssp के पी आर ओ भी रह चुके है
राजेश सिंह के कार्यकाल में कई थाने से गौतस्कर के अपराधियों को जेल की राह दिखा चुके है
राजेश सिंह इंस्पेक्टर का कहना है ये उनके व्यक्तिगत विचार है उन्हें किसी का कोई दबाव नहीं होता है ऐसा कार्य करने के लिए एक विचार धारा है
उनका मानना है कि आवारा कुत्ते हो या पशु पक्षी ओ भी हम मनुष्यों पर ही निर्भर होते है जैसे हम अपनी सेवा परिवार की सेवा समाज की सेवा करते है थोड़ा सा समय उनके लिए भी निकाल कर उनकी सेवा कर दे तो बड़ी आत्म संतुष्टि मिलती है और एक बेसहारा की सेवा हो जाती है
अयोध्या में पुलिस विभाग के ऐसे सोच रखने वाले ऐसे कार्य करने वाले पुलिस इंस्पेक्टर राजेश सिंह को दिल से सैल्यूट
जय हिंद वन्दे मातरम्
