Home मध्य प्रदेश 15 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

15 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

0

6 करोड़ से अधिक लागत से बडोरा मंडी से तितली चौराहा तक सड़क निर्माण का शिलान्यास

4 करोड़ से अधिक लागत के आजीविका प्लाजा का लोकार्पण

42 लाख से अधिक लागत के महुपानी में सफारी गेट सहित पर्यटन सुविधाओं का विकास

2 करोड़ की लागत से नगरपालिका भवन बैतूल का भूमिपूजन एवं 1 करोड़ 80 लाख से अधिक लागत के गंज थाना का शुभारंभ

विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शुभारंभ

बैतूल बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल 21 नवंबर को जिले में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक श्री खंडेलवाल प्रातः 7:30 बजे दक्षिण वन मण्डल अंतर्गत ताप्ती संरक्षण रिजर्व महुपानी में 42 लाख 85 हजार की लागत से पर्यटन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य प्रवेश द्वार, टिकिट काउंटर, सोलर पम्प ट्यूबवेल एवं अन्य कार्य का भूमिपूजन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ ताप्ती संरक्षण रिजर्व का भ्रमण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे बडोरा कृषि उपज बैतूल में 691.53 लाख की लागत से बैतूल कृषि मण्डी से एनएच-47 तितली चौराहा तक 1.5 किमी मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। विधायक श्री खंडेलवाल द्वारा दोपहर 2 बजे बस स्टेण्ड के पास कोठीबाजार में 415.62 लाख की लागत के आजीविका प्लाजा का लोकार्पण करने के पश्चात 4 बजे नगरपालिका परिसर बैतूल में 2 करोड़ की लागत से नगर पालिका कार्यालय का भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।
        इसके बाद विधायक श्री खंडेलवाल अपराह्न 5 बजे बीएसएनएल आफिस के पास में 180.73 लाख की लागत से निर्मित पुलिस थाना गंज का शुभारंभ करेंगे तथा शाम 6 बजे सर्किट हाउस बैतूल में कलेक्टर बैतूल एवं जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संघ तथा सदस्यों के साथ संयुक्त बैठक में शामिल होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version