Home मध्य प्रदेश BHIND : पत्नी छोड़कर गई… इस बात पर फावड़े से कर दी...

BHIND : पत्नी छोड़कर गई… इस बात पर फावड़े से कर दी मां की हत्या, 6 घंटे लाश के पास बैठा रहा

0

लोकेश शर्मा

भिंड के लहार में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक इकलौते बेटे ने अपनी मां पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित बेटा शव के पास छह घंटे तक बैठा रहा। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

इकलौते बेटे ने मां पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना लहार थाना क्षेत्र जमुहां गांव की है। मां की हत्या करने के बाद आरोपित शव के पास छह घंटे बैठा रहा। मंगलवार की दोपहर के समय जब घर में परिवार के सदस्य पहुंचे तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जुमहां गांव में 60 वर्षीय सावित्री पत्नी स्व. मंगल प्रसाद दौहरे का इकलौते बेटा रामबाबू दौहरे के साथ लंबे समय से अनबन चल रही थी। मां और बेटे के बीच विवाद का कारण यह बताया जा है कि रामबाबू की शादी के बाद मां और उसकी पत्नी के बीच नहीं बनी।

दूसरी शादी कर ली थी

इस कारण से पत्नी रामबाबू को छोड़कर सात साल पहले चली गई और दूसरी शादी करके अपनी गृहस्थी बसा ली थी। इधर पत्नी के जाने का दोषी रामबाबू अपनी मां को बताता था। सोमवार-मंगलवार की रात दोनों में इस बात को लेकर एक बार फिर से विवाद हो गया।

रात में हुआ था झगड़ा

रात तीन से चार बजे तक मां-बेटे में झगड़ होना बताया जा रहा है। इसके बाद बेटे ने मां पर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपित बेटा शव के पास करीब छह घंटे तक बैठा रहा। इस घटना की सूचना पुलिस को मंगलवार की दोपहर लगी। जब महिला के देवर बुधु सिंह जाटव को आरोपित बेटे ने हत्या किए जाने की बात कही। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version