Explore the website

Looking for something?

Tuesday, March 3, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...

इंदौर : सुरों से...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर की सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने पेश की...

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने...
Homeमध्य प्रदेशBHOPAL : तेज स्‍पीड में चल रही थी कार, खिड़कियों पर काली...

BHOPAL : तेज स्‍पीड में चल रही थी कार, खिड़कियों पर काली फिल्‍म चढ़ी थी, पुलिस ने रोका और अंदर बैठी महिला को घर भेजा

मजेदार बात यह है कि कार चालक को जब पुलिस ने पकड़ा तो उसने पुलिस पर रौब भी झाड़ा। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है। पीले रंग की कार को उसका चालक जवाहर चौक से प्लेटिनम प्लाजा की तरफ ले जा रहा था। उसे घेराबंदी कर रोका गया। इसमें एक महिला भी बैठी हुई थी।

टीटीनगर इलाके में सोमवार अटल पथ पर प्लेटिनम प्लाजा के पास पुलिस ने एक कार को रोका। उसकी चारों खिड़कियों के कांच पर काली फिल्म लगी हुई थी। साथ उसका रंग लाल से पीला कर दिया गया था और उसे लापरवाही पूर्वक चलाया जा रहा था। उसमें एक महिला भी मौजूद थी। मजेदार बात यह है कि कार चालक को जब पुलिस ने पकड़ा तो उसने पुलिस पर रौब भी झाड़ा। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक अटल पथ पर बाईक से स्टंट करने और कार को काफी तेज गति में चलाने की शिकायते काफी समय से मिली रही थी।

सोमवार को पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी अटल पथ पर पीले रंग की कार को उसका चालक जवाहर चौक से प्लेटिनम प्लाजा की तरफ ले जा रहा था।

उसे घेराबंदी कर रोका गया। इसमें एक महिला भी बैठी हुई थी। कार रोकने पर कार में सवार लोगों ने पुलिस पर प्रभाव दिखाया तो थाने से महिला पुलिस कर्मी को मौके भेज कर दस्तावेज चेक किए गए।

इसमें मोटरव्हीकल एक्ट के तहत कमी पाई गई।

बाद में कार जब्त कर लिया गया। कार करबला रोड साजिदा नगर कोहेफिजा निवासी अनस आलम के नाम पर आरटीओ में दर्ज है। जबकि उसे काया जिम के पास रहने वाला 27 वर्षीय मोहसिन खान चला रहा था।

बाइक की टक्कर से युवती घायल, मामला दर्ज

श्योपुर देहात थाना क्षेत्र के गोहेड़ा गांव में बाइक चालक ने तेज गति से चलाते हुए युवती को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोहेड़ा निवासी 19 वर्षीय किरण बाल्मिक सोमवार की शाम आम रोड की तरफ जा रही थी।

तभी धनपाल मीणा के बाड़े के सामने बाइक चालक छोटू उर्फ विकास मीणा ने बाइक को तेज गति से चलाते हुए युवती को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई।

पुलिस ने फरियादिया किरण पुत्री महावीर बाल्मीकि की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version