Explore the website

Looking for something?

Monday, February 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

14 वर्षों से निलंबित...

प्राथमिक शाला झिरिया बहरा में नई पदस्थापना, विभागीय जांच के आदेशडिंडौरी : 16...

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार...

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...
Homeउत्तर प्रदेशBIJNOR : पति के खाना मांगने पर घर में बवाल, पत्नी ने...

BIJNOR : पति के खाना मांगने पर घर में बवाल, पत्नी ने छोड़ा पति का साथ, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

यूपी के बिजनौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति के खाना मांगने पर उसकी पत्नी घर छोड़ कर चली गई। अब युवक इंसाफ की मांग रहा है।

बिजनौर जिले के थाना नूरपुर में मामूली विवाद ने परिवार को तोड़ दिया। बैंड बजाने का काम करने वाले अनिल की पत्नी दो मासूम बच्चों को छोड़कर चली गई। घटना उस समय हुई जब अनिल एक शादी समारोह से घर लौटा। उसने पत्नी से खाना मांगा तो वह नाराज हो गई। पति-पत्नी के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि पत्नी ने सिर्फ खाना देने से इनकार किया बल्कि बदसलूकी भी की। इसके बाद वह घर छोड़कर चली गई।

पत्नी की वापसी की उम्मीद

जानकारी के अनुसार, पीड़ित अनिल की शादी 3 साल पहले हुई थी। अब वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ न्याय की गुहार लगा रहा है। परेशान पिता ने बताया कि उसकी पत्नी उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। दोनों मासूम बच्चों को गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे अनिल ने अधिकारियों से मदद मांगी है। वह अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठा है और पत्नी की वापसी की उम्मीद कर रहा है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version