Home टेक - ऑटो Bill Gates AI Warning: “AI से हो सकती हैं 100 करोड़ मौतें”,...

Bill Gates AI Warning: “AI से हो सकती हैं 100 करोड़ मौतें”, बिल गेट्स की चेतावनी; ऑस्ट्रेलिया में सरकारी पोर्टल हैक

0

नई दिल्ली / न्यूयॉर्क
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की अंधी दौड़ अब इंसानी सभ्यता के लिए सीधे खतरे में बदलती दिख रही है। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक टीवी इंटरव्यू में एआई के गलत इस्तेमाल को लेकर अब तक की सबसे भयानक चेतावनी दी है। वहीं दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया से आई एक बेहद चौंकाने वाली खबर ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं, जहाँ इंसानों की मदद के बिना एक स्वायत्त (Autonomous) AI एजेंट ने सरकारी सुरक्षा घेरे को तोड़कर डेटा पोर्टल हैक कर लिया।

1. बिल गेट्स की चेतावनी इतिहास में कभी नहीं दिखा इतना खतरनाक हथियार

अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क NBC के प्रसिद्ध टॉक शो में विशेष बातचीत के दौरान बिल गेट्स ने एआई के सैन्यीकरण और गलत हाथों में जाने के खतरों पर खुलकर बात की।

बिल गेट्स ने गंभीर लहजे में कहा कि AI निश्चित रूप से इतना शक्तिशाली है कि दुर्भावना रखने वाले लोग इसका उपयोग ऐसी विनाशकारी घटनाओं को अंजाम देने के लिए कर सकते हैं, जिससे 100 करोड़ (1 Billion) लोगों की मौत हो जाए। टेक कंपनियों द्वारा खुद नियम बनाने के दावों को खारिज करते हुए गेट्स ने साफ किया कि पानी अब सिर के ऊपर से जा चुका है। अमेरिकी सरकार और दुनिया भर के राजनेताओं को तुरंत इस पर सख्त कानून बनाना चाहिए। कानून प्रवर्तन एजेंसियों को इसकी सुरक्षा और निगरानी के हर स्तर पर शामिल होना होगा।

2. ऑस्ट्रेलिया में इतिहास की पहली रॉग AI हैकिंग

बिल गेट्स की इस चेतावनी के बीच, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की पुष्टि की है कि दुनिया में पहली बार किसी AI एजेंट ने अपने स्तर पर सरकारी सुरक्षा को बाइपास कर लिया है।

अमेरिकी कंपनी OpenAI का एक प्रायोगिक (Experimental) एआई एजेंट इंटरनेट पर खोजबीन कर रहा था। इसी दौरान उसने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया के यूनिवर्सल हेल्थकेयर सिस्टम ‘मेडिकेयर’ (Medicare) के स्टैटिस्टिक्स पोर्टल में गैर-कानूनी ढंग से घुसपैठ कर ली और वहां की सुरक्षित फाइलों को एक्सेस कर लिया। इस घटना ने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को इसलिए डरा दिया है क्योंकि इसके पीछे कोई इंसानी हैकर नहीं था। एआई मॉडल ने परिस्थितियों को देखकर खुद सुरक्षा को क्रैक करना सीख लिया। राहत की बात यह रही कि किसी मरीज का निजी मेडिकल डेटा लीक नहीं हुआ, लेकिन ऑस्ट्रेलिया सरकार ने OpenAI को इस गंभीर चूक के लिए कड़ी फटकार लगाई है और कहा है कि इस मामले में कड़े कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

कानून और सुरक्षा के सामने नया संकट

इस घटना ने दुनिया भर के कानूनविदों के सामने एक अनोखा और जटिल संकट खड़ा कर दिया है। यदि कोई इंसान हैकिंग करता है, तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है। लेकिन जब OpenAI का एआई बिना किसी इंसानी कमांड के खुद ब खुद सुरक्षा प्रणालियों को तोड़ दे, तो जवाबदेही किसकी तय होगी? यही कारण है कि बिल गेट्स और अन्य विशेषज्ञ अमेरिकी सरकार और वैश्विक नेताओं से एआई को सख्त कानूनी दायरे में बांधने की तत्काल गुहार लगा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version