Monday, October 19, 2026

TOP NEWS

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बड़वानी में महिला से...

बड़वानी के जुलवानिया (बकवाड़ी गांव) में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता ने महिला की साड़ी खींचकर सड़क पर डंडों से पीटा। पुलिस ने भाजपा नेता समेत 7 आरोपियों पर FIR दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर में राजनीतिक घमासान,...

इंदौर कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को 'मित्रासुर' बताते हुए उनका पुतला फूंका. नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने नगर निगम घोटालों और जलसंकट पर घेरा, सुधार के लिए दिया 6 महीने का अल्टीमेटम. पढ़ें पूरी खबर
Homeछत्तीसगढCHHATTISGARH : 20 साल की शादी एक झटके में तोड़ी, तीन तलाक...

CHHATTISGARH : 20 साल की शादी एक झटके में तोड़ी, तीन तलाक कहकर पति ने बीवी को घर से निकाला

धमतरी (लोकेश शर्मा ) : धमतरी जिले के कुरुद् थाने से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने तीन तलाक बोलकर अपनी बीवी से 20 साल के बाद रिश्ते को चंद सेकंड में खत्म कर दिया है और उसे घर से बाहर निकाल दिया है। वही पीड़ित युवती इंसाफ के लिए धमतरी के कुरुद थाने में पहुंची और कानून से इंसाफ की गुहार लगा रही है।

आपको बता दें कि आरिफा खातुन धमतरी निवासी जिसने कुरूद के रहने वाले अशरफ अली से सामाजिक रीति रिवाज से शादी किया था और 20 साल साथ रहने के बाद दोनों की तीन बेटियां भी हुई। युवक अशरफ अली टूल एंड ट्रेवल्स में काम करता हैं और कुछ समय से अपनी पत्नी आरिफा खातुन के बीच लड़ाई झगड़ा और विवाद की स्थिति बनी हुई थी और लड़ाई झगड़ा के बीच युवक अशरफ अली ने तीन तलाक बोलकर अपने 20 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया और बीवी को अपने घर से बाहर निकाल दिया।

इसके बाद अपनी पत्नी की सगी बहन से यानी साली से शादी कर ली और अपने तीनों बेटियों को भी अपने साथ रख लिया। वही पीड़ित युवती परेशान होकर कानून से इंसाफ मांगने के लिए कुरूद थाना पहुंची। वही इस मामले को लेकर कुरुद थाना के एएसआई सुरेश नंद ने बताया कि एक मुस्लिम महिला के द्वारा थाने में आकर तीन तलाक और पति के द्वारा प्रताड़ित करने का लिखित शिकायत दर्ज कराया हैं। वहीं थाने में मामले को दर्ज कर लिया गया है। वहीं अशरफ अली के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत अपराध कायम किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments