Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

मेरठ का चर्चित नीला...

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड (Meerut Drum Murder Case) में जिला अदालत ने आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। पूरी खबर पढ़ें।

MP News: भोपाल में...

भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी (TI) रतन सिंह परिहार को 'जय जोहार' बोलने पर आदिवासी छात्रों को गाली देने और 'यहीं कूट दूंगा' की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

गूगल डेटा सेंटर विवाद:...

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बन रहे गूगल के मेगा डेटा सेंटर पर 160 एकड़ जंगल काटने और जल संकट पैदा करने के आरोप लगे हैं, जिस पर कंपनी ने एयर-कूलिंग तकनीक की सफाई दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: CJP...

दिल्ली की अदालत ने जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन और शांति बॉन्ड के उल्लंघन मामले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेश"CM हेल्पलाइन 181 पर झूठी शिकायतों ने ली प्राचार्य की जान", शिक्षकों...

“CM हेल्पलाइन 181 पर झूठी शिकायतों ने ली प्राचार्य की जान”, शिक्षकों में रोष

सिवनी जिले के करनपुर के प्रभारी प्राचार्य की मौत के लिए शिक्षकों ने झूठी शिकायत करने वालों को जिम्मेदार ठहराया है.

सिवनी : सिवनी जिले के शासकीय हाई स्कूल करनपुर के प्रभारी प्राचार्य मोहन लाल साहू की मौत ने शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया है. पीड़ित परिजनों और शिक्षक संगठनों का आरोप है “मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर की गई झूठी शिकायतों की वजह से मानसिक तनाव के कारण प्रभारी प्राचार्य को हार्ट अटैक हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई.”

शिक्षकों का आरोप- झूठी शिकायतों से परेशान थे प्रभारी प्राचार्य

मामले के अनुसार प्रभारी प्राचार्य मोहन लाल साहू के खिलाफ एक शिकायतकर्ता ने 181 हेल्पलाइन पर कई बार शिकायतें दर्ज करवाईं. आरोप है “शिकायतों की जांच के दौरान प्रभारी प्राचार्य पर मानसिक दबाव बनाया गया.” परिजनों और शिक्षकों का कहना है “ये शिकायतें झूठी थी. शिकायतों को बंद कराने के लिए शिकायतकर्ता द्वारा रुपयों की की मांग की जा रही थी.” शिक्षक संगठन का कहना है “कुछ लोग 181 का दुरुपयोग कर सरकारी कर्मचारियों से पैसे ऐंठने का काम करते हैं.”

झूठी शिकायतें रोकने के लिए कानून बने

प्रभारी शिक्षक मोहन लाल साहू की मौत के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर शिक्षकों के साथ परिजनों ने थाना लखनादौन पहुंचकर शिकायतकर्ता के खिलाफ जांच की मांग की. थाना प्रभारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया. मांग की गई है “फर्जी शिकायतों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए. झूठी शिकायतें पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए.” शिक्षक संघ के हलधर शर्मा का कहना है “सरकारी कर्मचारियों को मानसिक प्रताड़ना से बचाने के लिए सख्त कानून बनाए जाए. अगर 181 जैसी हेल्पलाइन का दुरुपयोग होता रहा तो कई और जिंदगियां दांव पर लग सकती हैं.” वहीं, लखनादौन थाना प्रभारी के.पी धुर्वे का कहना है “मामले की जांच की जाएगी.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments