Monday, April 13, 2026

TOP NEWS

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में अशासकीय...

डिंडौरी : 07 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम...
HomeUncategorizedDEWAS : इंदौर-बैतूल हाईवे के धन तालाब घाट पर खराब ट्राले ने...

DEWAS : इंदौर-बैतूल हाईवे के धन तालाब घाट पर खराब ट्राले ने 16 घंटे रोका रास्ता, लग गई 6-7 किमी लंबी वाहनों की कतार

देवास जिले में स्थित धन तालाब घाट पर सोमवार शाम को जाम की स्थिति बनी थी। इसके बाद दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रुक गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन जाम खुलवाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। कुल मिलाकर मंगलवार सुबह ही हालात सामान्य हो सके।

इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवास जिले में स्थित धन तालाब घाट पर सोमवार शाम एक बड़े ट्राले के खराब हो जाने के कारण जाम लग गया जो मंगलवार सुबह करीब 11 बजे खुल पाया। जाम लगने के कारण करीब 16 घंटे तक लगातार आवागमन बाधित रहा। जाम में चार हजार से अधिक वाहन फंसे रहे। धन तालाब घाट से बिजवाड़ तक वाहनों की करीब 6 किलोमीटर तक की लंबी कतार लग गई थी। वहीं दूसरी ओर घाट सेक्शन से लेकर कमलापुर फाटे तक तकरीबन सात किमी लंबी कतार लगी रही।

पहली बार देखा इतना लंबा जाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इतनी लंबी कतार जाम के कारण लगने की स्थिति पहली बार बनी है। बिजवाड़ पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी अजय सिंह डोड, दिलीप बेडवाल ने व्यवस्था संभालकर मशक्कत के बाद खराब वाहन को हटवाया।

इसके बाद मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे आवागमन सुचारु हो पाया। इस जाम में भूसे के ओवरलोड वाहनों के कारण दिक्कतें आई। भूसे से लदे सैकड़ों वाहनों ने दूसरे वाहनों को नहीं निकलने दिया, क्योंकि ये भूसे के वाहन सिंगल रोड को पूरा घेर लेते हैं।

लंबी दूरी की बसों व कई अन्य वाहनों ने बदला रूट

जाम के कारण सैकड़ों वाहन एवं लंबी दूरी की बसें मार्ग बदलकर चापड़ा से कांटाफोड़ होते हुए कन्नौद, खातेगांव की ओर निकलीं। वहीं कुछ वाहन आष्टा होते हुए देवास से इंदौर पहुंचे। जाम की हालत इतनी खराब थी कि मोटर साइकिल वाले भी घाट तक नहीं पहुंच पाए। जाम लगने के कारण पेट्रोल पंपों पर सोमवार शाम से ही वाहन खड़े हो गए थे जो जाम खुलने के बाद मंगलवार को रवाना हुए। बिजवाड़ पुलिस सहायता केंद्र पर बल की कमी के कारण एक बार फिर से दिक्कत आई, दो लोगों ने ही व्यवस्था संभाली।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments