तेजाजी महाराज के कार्यक्रम में खूनी संघर्ष
17 वर्षीय किशन की उपचार के दौरान मौत
नाटक कार्यक्रम में विवाद के बाद सिर पर हुआ था हमला
धार भोज अस्पताल में किशन ने तोड़ा दम
नालछा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
तेजाजी महाराज के नाटक कार्यक्रम में विवाद बना खूनी संघर्ष, 17 वर्षीय किशन की मौत
रातीतलाई गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, सिर में गंभीर चोट लगने से किशन ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, नालछा पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू की
राहुल सेन मांडव
मो
धार न्यूज/ धार जिले के नालछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रातीतलाई में देर रात तेजाजी महाराज के नाटक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया,, किसी बात को लेकर हुए झगड़े में 17 वर्षीय किशन पिता प्रभु गंभीर रूप से घायल हो गया,,विवाद के दौरान किशन के सिर में गंभीर चोट आई थी,,घायल किशन को तत्काल धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर सचिन पाटीदार ने प्राथमिक उपचार किया,, किशन की हालत अत्यंत गंभीर होने के चलते उसे तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया,,इसके बाद धार के भोज अस्पताल में उपचार के दौरान किशन ने दम तोड़ दिया,, वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल वहीं, आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की गई,,घटना की सूचना मिलते ही नालछा पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है,,पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है
