Home मध्य प्रदेश अंकित भावसार भाजपा जिला मंत्री नियुक्त, कार्यकर्ताओं में हर्ष

अंकित भावसार भाजपा जिला मंत्री नियुक्त, कार्यकर्ताओं में हर्ष

0

अंकित भावसार भाजपा जिला मंत्री नियुक्त, कार्यकर्ताओं में हर्ष

राहुल सेन मांडव
मो

धार न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में युवा नेता अंकित भावसार को भाजपा धार जिले का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है, उनकी यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती की अनुशंसा पर की गई है।

उल्लेखनीय है कि अंकित भावसार लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इससे पूर्व वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में जिला महामंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके सांगठनिक अनुभव और युवाओं के बीच सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें मुख्य संगठन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त जिला मंत्री अंकित भावसार ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version