Home मध्य प्रदेश डोल ग्यारस पर गंज बासौदा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: सर्व समाज...

डोल ग्यारस पर गंज बासौदा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: सर्व समाज ने धूमधाम से निकाली भगवान की भव्य रथ यात्रा, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहा पुलिस बल

0

डोल ग्यारस पर गंज बासौदा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: सर्व समाज ने धूमधाम से निकाली भगवान की भव्य रथ यात्रा, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहा पुलिस बल
गंज बासौदा (पल्स इंडिया 24 न्यूज)। पवित्र पर्व डोल ग्यारस के पावन अवसर पर आज गंज बासौदा नगरी पूरी तरह भक्ति और उत्साह के रंग में रंगी नजर आई। सर्व समाज के तत्वावधान में भगवान के देव विमानों (डोल) और भव्य रथों की विशाल शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से बड़े ही धूमधाम, गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के साथ निकाली गई।
रथ यात्रा में उमड़े अपार जनसैलाब और श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर नजर आया। नगर में शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा।
मुस्तैदी से डटे रहे पुलिस अधिकारी:
सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद अधिकारियों ने संभाल रखी थी। शहर थाना प्रभारी संजय बेदीया, देहात थाना प्रभारी जय कुमार सिंह और ट्रैफिक प्रभारी निरपत सिंह लोधी लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। वहीं आरक्षक नवल सिंह जगैत, संतोष कुमार, इंद्राज सिंह दांगी सहित पुलिस बल के जवानों ने मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दीं और यात्रा को सुगम व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया।
धार्मिक सौहार्द और आस्था के इस महापर्व पर पूरा शहर ‘जय श्री कृष्णा’ और धार्मिक भजनों से गुंजायमान रहा, वहीं पुलिस-प्रशासन की मुस्तैद व्यवस्था की भी आमजन ने सराहना की।
रिपोर्ट: प्रदीप मैथिल

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version