Home महाराष्ट्र देसाईगंज में धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व, रामदास मसराम...

देसाईगंज में धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व, रामदास मसराम ने बांटी मिठाई; जुलूस में युवाओं ने स्वच्छता की पेश की मिसाल

0

इलियास खान
जिला गडचिरोली
देसाईगंज शहर में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


देसाईगंज में पैगंबर हजरत मोहम्मद की पैदाइश की खुशी में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर में जगह-जगह सजावट की गई और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
देसाईगंज शहर के बडी जामा मस्जिद के सामने आमदार रामदास मसराम दवरा मिठाई बाटी गई वही मेमन समाज द्वारा पाणी तथा फल बाटे गये.

इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। जुलूस और कार्यक्रमों के दौरान अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।

त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।




शहर मे जुलूस के दौरान कचरा उठाते हुए सलीम, फिरोज कुरेशी तथा अफजल खान नामक युवक कि लोगो द्वारा सरांहना कि गई
देसाईगंज में ईद मिलादुन्नबी का यह पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260826-WA0055.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version