EVM के खिलाफ शरद पवार गुट के विधायक ने खोला मोर्चा, सुप्रीम कोर्ट में दायर करेंगे याचिका

EVM के खिलाफ शरद पवार गुट के विधायक ने खोला मोर्चा, सुप्रीम कोर्ट में दायर करेंगे याचिका

मुंबई आशीष सिंह

मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक उत्तम जानकर जल्द ही ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) एवं चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले हैं।

वह ईवीएम के विरोध में 19 मार्च को अपने गांव मारकडवाड़ी से मुंबई के शिवाजी पार्क तक लॉन्ग मार्च की शुरुआत भी करेंगे।

चुनाव में मिली जीत के बाद भी ईवीएम का विरोध

बता दें, उत्तम जानकर ने 2024 के विधानसभा चुनाव में सोलापुर के मालशिरस क्षेत्र से राकांपा (शरदचंद्र पवार) के टिकट पर जीत हासिल की थी। चुनाव में जीत के बावजूद वह चुनाव परिणाम आने के बाद से ही ईवीएम के विरुद्ध आंदोलन कर रहे हैं।

एक बार उन्होंने अपने गांव मारकडवाड़ी की पंचायत से मतपत्र से मतदान कराने का प्रस्ताव भी पास करवा लिया था। लेकिन प्रशासन ने यह चुनाव नहीं होने दिया। अब जानकर ईवीएम के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ईवीएम मशीन में बैलेट कंट्रोल एवं वीवीपैट मशीन को जोड़कर गड़बड़ियां की जा रही हैं।

पद मार्च के समापन में शामिल होंगे राहुल गांधी और शरद पवार

वह 19 फरवरी से अपने गांव मारकडवाड़ी से ईवीएम के विरुद्ध एक लॉन्ग मार्च भी निकालने की तैयारी कर रहे हैं। इस लॉन्ग मार्च में वह रोज 15 किमी चलकर 21वें दिन मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचेंगे। मार्च के दौरान राकांपा (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले एवं शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे भी हिस्सा लेंगे।

जबकि शिवाजी पार्क में लॉन्ग मार्च के समापन के दिन होने वाली सभा में राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शामिल होंगे।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

1 hour ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

3 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

4 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

6 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

7 hours ago