Home उत्तर प्रदेश गहनाग मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तीन लाख लोगों ने किए...

गहनाग मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तीन लाख लोगों ने किए दर्शन

0

गहनाग मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तीन लाख लोगों ने किए दर्शन

अयोध्या
अयोध्या जनपद मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड अमानीगंज अंतर्गत गहनाग गांव स्थित प्रसिद्ध गहनाग देव मंदिर पर आयोजित वार्षिक बड़ा मेला सकुशल संपन्न हो गया। मेले में करीब तीन लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सुबह से मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी, अग्निशमन दल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। आठ स्थानों पर बैरियर लगाकर यातायात व्यवस्था संभाली गई। मेले में स्वयंसेवी संस्थाओं ने प्याऊ, चिकित्सा और जलपान शिविर लगाए। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने सेवा शिविरों का शुभारंभ किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version