Home मध्य प्रदेश आज सब जेल गंजबासोदा में गरजा स्वास्थ्य महकमा! बंदियों की सेहत का...

आज सब जेल गंजबासोदा में गरजा स्वास्थ्य महकमा! बंदियों की सेहत का लिया गया पूरा ‘हिसाब-किताब’

0

गंजबासोदा। आज सब जेल गंजबासोदा के प्रांगण में एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ जेल की सलाखों के पीछे बंद समस्त बंदियों के स्वास्थ्य का बारीकी से परीक्षण हुआ।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल में डेरा डालकर हर एक बंदी की पूरी तरह से स्क्रिनिंग की। शिविर के दौरान केवल सामान्य बीमारियाँ ही नहीं, बल्कि HIV, सिफलिस, टीबी (TB), आँखों की रोशनी और दाँतों की बीमारियों की विशेष और गहन जाँच की गई।

यह भी पढ़े

धार: शासकीय प्राथमिक शाला टाणा में टॉयलेट बनी क्लासरूम, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में बच्चों को किया शिफ्ट


विशेषज्ञों की टीम रही मुस्तैद
शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएँ दीं:
चिकित्सक: डॉ. रवींद्र चिड़ार (सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण)
दंत चिकित्सक: डॉ. ब्रजेश अहिरवार (दाँतों की जाँच व सलाह)
नेत्र रोग सहायक: श्री नरेंद्र रघुवंशी एवं श्री अरविंद नोडिया (आँखों की जाँच)
काउंसलर: सुश्री सीमा रघुवंशी (मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श)
ORW: सुश्री ऋतु रायकवार
टेक्निशियन: श्री प्रमेंद्र रघुवंशी (लैब व तकनीकी जाँच)
कार्यक्रम के दौरान जेलर आलोक कुमार भार्गव सहित जेल का समस्त स्टाफ पूरी तरह मुस्तैद रहा और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित कराया। बंदियों को समय पर उपचार और आवश्यक दवाएँ लेने की सख्त हिदायत दी गई।
रिपोर्ट: प्रदीप मैथिल

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version