गंजबासौदा पुलिस की असामाजिक तत्वों पर गाज: 5 संदिग्ध गिरफ्तार, शांति भंग करने की कोशिश पर कसा शिकंजा
गंजबासौदा (विदिशा)। क्षेत्र में अमन-चैन और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ गंजबासौदा शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की इस मुस्तैदी से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े
सावधान! एंड्रॉइड फोन्स पर मंडरा रहा है नया ‘Mantax Otax’ वायरस, चुरा रहा है OTP और व्हाट्सएप डेटा
पुलिस कप्तान के निर्देश पर मुस्तैद हुई टीम
विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा जिले भर में अपराधों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी शिखा भलावी के मार्गदर्शन में शहर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वेदिया की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित कर लगातार निगरानी व गश्त की जा रही है।
संदिग्ध अवस्था में घूमते धरे गए 5 आरोपी
गश्त के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 5 युवकों को पुलिस ने रोककर पूछताछ की। मौके की परिस्थितियों और शांति-व्यवस्था प्रभावित होने की गंभीर आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।
इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई:
मोनू उर्फ टीकाराम कुशवाह (18 वर्ष), निवासी लाल पठार, गंजबासौदा।
विकास उर्फ मोटू रैकवार (22 वर्ष), निवासी फ्रीगंज, बासौदा।
साहिल रघुवंशी (18 वर्ष), निवासी ब्लॉक ऑफिस के सामने, गंजबासौदा।
आकाश अहिरवार (26 वर्ष), निवासी विशंभरा कॉलोनी, गंजबासौदा।
नीलेश पंथी (23 वर्ष), निवासी ग्राम हथौड़ा।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। शहर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट: प्रदीप मैथिल
विशेष कवरेज: गंजबासौदा
