Home उत्तराखंड भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर पुलिस लाइन...

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर पुलिस लाइन में गोष्ठी

0

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर पुलिस लाइन में गोष्ठी

अर्जुन धारीवाल
रोशनाबाद, 10 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत के द्वितीय गृहमंत्री, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर बुधवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद सहित जनपद के सभी थानों और कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस जवानों ने पंडित जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने और जमींदारी प्रथा को खत्म कराने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत गणराज्य के गृहमंत्री के रूप में भी देश के विकास में अहम योगदान दिया।

उन्होंने सभी जवानों को पंडित जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा और विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version