Home मध्य प्रदेश GUNA : ‘आकाश उसे मत मारो…’ दूल्हे की गाड़ी में की तोड़फोड़,...

GUNA : ‘आकाश उसे मत मारो…’ दूल्हे की गाड़ी में की तोड़फोड़, मारपीट कर दुल्हन को उठा ले गए बदमाश

GUNA NEWS : मध्यप्रदेश के गुना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फिल्मी अंदाज में कुछ बदमाशों ने नई नवेली दुल्हन का अपहरण किया। ये वारदात तब हुई जब युवती शादी के बाद अपने पति और बारातियों के साथ ससुराल लौट रही थी।

मध्यप्रदेश के गुना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फिल्मी अंदाज में कुछ बदमाशों ने नई नवेली दुल्हन का अपहरण किया। ये वारदात तब हुई जब युवती शादी के बाद अपने पति और बारातियों के साथ ससुराल लौट रही थी। इस घटना से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है

बदमाशों से दुल्हन की गुहार

बता दें कि ये पूरा मामला(Newly wed Bride Kidnapped) गुना के NH-46 हाइवे के पास स्थित देहरी गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के सवाई माधोपुर में रहने वाले युवक की शादी अशोकनगर की युवती से हुई। रविवार को शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत सभी बाराती घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने गाड़ी को रोका और उसके सीसे तोड़ें। साथ ही दूल्हे पर चाकुओं से हमला कर दुल्हन को जबरदस्ती अपने साथ उठा ले गए।

वहीं इस घटना को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़ा जा रहा है। दरअसल मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि, जब बदमाश दूल्हे पर चाकुओं से हमला कर रहे थे, इस दौरान दुल्हन बदमाश का नाम आकाश बोलकर मारपीट नहीं करने की गुहार लगा रही थी।

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले(Newly wed Bride Kidnapped की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की टीम इस पूरे वारदात की जांच में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version