Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

मेरठ का चर्चित नीला...

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड (Meerut Drum Murder Case) में जिला अदालत ने आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। पूरी खबर पढ़ें।

MP News: भोपाल में...

भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी (TI) रतन सिंह परिहार को 'जय जोहार' बोलने पर आदिवासी छात्रों को गाली देने और 'यहीं कूट दूंगा' की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

गूगल डेटा सेंटर विवाद:...

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बन रहे गूगल के मेगा डेटा सेंटर पर 160 एकड़ जंगल काटने और जल संकट पैदा करने के आरोप लगे हैं, जिस पर कंपनी ने एयर-कूलिंग तकनीक की सफाई दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: CJP...

दिल्ली की अदालत ने जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन और शांति बॉन्ड के उल्लंघन मामले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।
Homecrimexगुवाहाटी मर्डर केस: नशे की लत, 3 महीने का रिहैब और 6...

गुवाहाटी मर्डर केस: नशे की लत, 3 महीने का रिहैब और 6 महीने की शादी; जानें पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले हैवान की पूरी इनसाइड स्टोरी

बसिष्ठपुर के फ्लैट से आ रही थी तेज बदबू, पुलिस ने ताला तोड़ा तो बेड के पास मिला धड़ और फ्रिज के पॉलीथीन बैग में बंद था कटा हुआ सिर; उंगलियां भी काटीं।
गुवाहाटी: असम की राजधानी गुवाहाटी के हाटीगांव (बसिष्ठपुर बाइलेन-4) इलाके में स्थित ‘अंजलि गृह’ अपार्टमेंट के एक फ्लैट से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड जैसी क्रूरता को दोहराते हुए एक पति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी की धारदार हथियार (दाओ/मचेते) से काटकर निर्मम हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपी ने मृतका का सिर धड़ से अलग कर उसे एक काले रंग के पॉलीथीन बैग में लपेटकर फ्रिज के अंदर डीप फ्रीजर में छुपा दिया और दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं।


गुवाहाटी: असम की राजधानी गुवाहाटी के हाटीगांव (बसिष्ठपुर बाइलेन-4) इलाके में स्थित ‘अंजलि गृह’ अपार्टमेंट के एक फ्लैट से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड जैसी क्रूरता को दोहराते हुए एक पति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी की धारदार हथियार (दाओ/मचेते) से काटकर निर्मम हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपी ने मृतका का सिर धड़ से अलग कर उसे एक काले रंग के पॉलीथीन बैग में लपेटकर फ्रिज के अंदर डीप फ्रीजर में छुपा दिया और दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं।

बदबू आने पर खुला राज, कमरे में बिखरी थीं शराब की बोतलें

गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट के एडिशनल डीसीपी (ईस्ट) अनुराग शर्मा ने बताया कि घटना का खुलासा रविवार (6 सितंबर) की रात को हुआ। तीसरी मंजिल पर बने इस फ्लैट के बंद कमरे से पड़ोसियों को बेहद तेज दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर जब पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर पूरा कमरा अस्त-व्यस्त था, चारों तरफ खून के धब्बे थे और कमरे में शराब की कई खाली बोतलें बिखरी पड़ी थीं। बेड के पास मृतका का सड़ चुका धड़ पड़ा था, जबकि फ्रिज के भीतर से उसका कटा हुआ सिर बरामद हुआ। फोरेंसिक टीम के मुताबिक, यह हत्या शव मिलने से करीब 24 से 48 घंटे पहले (5 सितंबर की रात) की गई थी।

आरोपी पति का बैकग्राउंड: ड्रग एडिक्ट था और 3 महीने रिहैब सेंटर में रहा

पुलिस जांच में मृतका की पहचान 25 वर्षीय रिया तालुकदार गोस्वामी के रूप में हुई है, जो फैंसी बाजार के एसी मार्केट स्थित एक बुटीक में काम करती थी। रिया मूल रूप से गुवाहाटी के नूनमती की रहने वाली थी और वह अनाथ थी, जिसका पालन-पोषण उसके भाई ने किया था।

वहीं, मुख्य आरोपी पति की पहचान रामानुजन गोस्वामी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से असम के गौरीपुर का रहने वाला है और गुवाहाटी में कैब ड्राइवर का काम करता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रामानुजन एक गंभीर ड्रग एडिक्ट (नशेड़ी) है और वह हाल ही में करीब 3 महीने तक एक नशामुक्ति केंद्र (Rehabilitation Centre) में इलाज कराकर लौटा था। दोनों ने करीब 6 महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था।

यह भी पढ़े

द अम्ब्रेला मर्डर: जब एक ‘छतरी’ बनी शीत युद्ध का सबसे घातक हथियार

मर्डर की रात क्या हुआ था? पड़ोसियों ने बयां की पूरी टाइमलाइन

पड़ोसियों से पूछताछ में सामने आया है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर भारी विवाद होते थे। शनिवार (5 सितंबर) की रात को भी दोनों के बीच बेहद हिंसक झगड़ा और मारपीट हुई थी, जिसके बाद चीखने-चिल्लाने की आवाजें आई थीं। पड़ोसियों ने रात करीब 8:00 बजे रामानुजन को अकेले फ्लैट का ताला बंद करके बाहर जाते हुए देखा था। माना जा रहा है कि उसने इसी विवाद के दौरान शराब और नशे के धुत्त में अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

यह भी पढ़े

खाकी पर हनीट्रैप का वार: बस्ती में थानेदार खुदकुशी मामले का सनसनीखेज पर्दाफाश; बेटी, पिता और वकील का घिनौना सिंडिकेट गिरफ्तार

आरोपी ने खुद थाने जाकर किया सरेंडर

वारदात को अंजाम देकर फरार होने के बाद जब पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश दी, तो मुख्य आरोपी पति रामानुजन गोस्वामी ने रविवार देर रात खुद हाटीगांव पुलिस स्टेशन पहुंचकर आत्मसमर्पण (Surrender) कर दिया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने कमरे से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार (दाओ) जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेज दिया है। पुलिस मामले में हत्या के पीछे की मुख्य कड़ियों और किसी अन्य की संलिप्तता की गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments