Home उत्तराखंड ‘पद के बदले AC’ ऑडियो विवाद में भाजपा की बड़ी कार्रवाई, लंढौरा...

‘पद के बदले AC’ ऑडियो विवाद में भाजपा की बड़ी कार्रवाई, लंढौरा मंडल अध्यक्ष पद से अशोक पांडे मुक्त

0

‘पद के बदले AC’ ऑडियो विवाद में भाजपा की बड़ी कार्रवाई, लंढौरा मंडल अध्यक्ष पद से अशोक पांडे मुक्त

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। सोशल मीडिया पर वायरल कथित ‘पद के बदले एयर कंडीशनर (AC)’ वाले ऑडियो ने रुड़की भाजपा संगठन में हलचल मचा दी है। मामले में पहले स्पष्टीकरण और अंतिम नोटिस जारी किए जाने के बाद अब पार्टी संगठन ने कड़ी कार्रवाई की है।

भाजपा रुड़की जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह की ओर से 15 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार, लंढौरा मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे को मंडल अध्यक्ष के दायित्व से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि उन्हें पूर्व में अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय तक लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर भी अपना पक्ष नहीं रखा गया।

ये भी पढ़े

अमेरिका में पढ़े विदेशी छात्रों को बड़ा झटका: पढ़ाई के बाद नौकरी के लिए चुकाने होंगे ₹1 करोड़; 3.63 लाख भारतीयों पर सीधा असर

इसी प्रकरण से जुड़े एक अन्य पत्र में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रुड़की के जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी ने लंढौरा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष रियासत अली को भी पद से मुक्त किए जाने की जानकारी दी है। पत्र में संगठनात्मक अनुशासन और गतिविधियों के संबंध में कार्रवाई का उल्लेख किया गया है।

दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो को लेकर भाजपा संगठन में चर्चाएं तेज हुई थीं। ऑडियो में कथित तौर पर पद के बदले AC लगवाने की बात सामने आने का दावा किया गया था। हालांकि वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ऑडियो में जिन पार्टी पदाधिकारियों के नाम चर्चा में आए, उनके खिलाफ संगठन स्तर पर नोटिस और अब पदमुक्ति की कार्रवाई सामने आई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version