Home उत्तराखंड हरिद्वार: होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी...

हरिद्वार: होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

0

हरिद्वार: होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार। मायापुर स्थित होटल चित्रा ग्रैंड में देहरादून के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार देर रात हुई घटना से होटल में हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान साहिल (23) निवासी रायवाला, देहरादून के रूप में हुई है। वह 28 वर्षीय युवती के साथ होटल में ठहरा हुआ था। होटल संचालक के अनुसार घटना रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच की है।

साथ ठहरी युवती ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह सो रही थी। आंख खुलने पर साहिल को फंदे पर लटका देखा तो उसे नीचे उतारा और 108 एंबुलेंस की मदद से मेला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मेला अस्पताल से डेथ मेमो मिलने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने एहतियातन होटल के संबंधित कमरे को बंद करा दिया है।

एफएसएल टीम करेगी जांच –
शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को सूचना दे दी गई है। पुलिस युवती के बयान और घटनास्थल की परिस्थितियों का मिलान कर रही है। मृतक के परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version