Home उत्तराखंड IIT रुड़की के Thomso शो से लौट रहे भाई-बहन पर हमला, छेड़छाड़...

IIT रुड़की के Thomso शो से लौट रहे भाई-बहन पर हमला, छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर धमकाया

0

IIT रुड़की के Thomso शो से लौट रहे भाई-बहन पर हमला, छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर धमकाया

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। IIT रुड़की में शुक्रवार रात Thomso शो से लौट रहे भाई-बहन के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी अपने भाई के साथ शो देखने गई थी। आरोप है कि शो के दौरान कुछ युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। भाई ने विरोध किया तो युवकों ने देख लेने की धमकी दी।

देर शाम जब दोनों IIT परिसर से बाहर निकले तो होटल पोलारिस के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने दोनों के साथ मारपीट की, किशोरी के साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर धमकाया।

किसी तरह दोनों वहां से बचकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। घायल किशोर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version