Home उत्तराखंड शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को रुड़की बस अड्डे से हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

कोतवाली रुड़की पर शिकायत दी गई थी कि आरोपित धर्मेंद्र पुत्र सुरेंद्र, निवासी शक्ति विहार कॉलोनी, पाडली गुर्जर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक अंशु चौधरी को सौंपी गई। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को बस अड्डा रुड़की से हिरासत में लिया। इसके बाद उसे कोतवाली लाकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।

धर्मेंद्र पुत्र सुरेंद्र, निवासी शक्ति विहार कॉलोनी, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार।

पुलिस टीम

  • उप निरीक्षक अंशु चौधरी
  • हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version