Explore the website

Looking for something?

Monday, July 27, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...

इंदौर में ड्राई फ्रूट...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) ग्राहक की शिकायत पर मालवा मिल स्थित दुकान से...

इंदौर में दो राज्यों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर में राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस के बीच...

डॉक्टर की लापरवाही से...

शाहपुरा/डिंडौरी। विकासखंड शहपुरा के ग्राम कठौतिया निवासी एक पशुपालक ने मेहंदवानी पशु चिकित्सालय...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : भाजपा पार्षद पर आरोप तय, चलेगा रेप का केस

INDORE : भाजपा पार्षद पर आरोप तय, चलेगा रेप का केस

(आशीष जवखेड़कर)

भाजपा पार्षद नितिन उर्फ शानू शर्मा पर बीते साल आरोप लगा था कि एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर उन्होंने उसका शोषण किया। पार्षद की मौजूदगी में कोर्ट ने उन पर चार्ज फ्रेम किए। अब इन्हीं चार्ज के आधार पर केस आगे बढ़ेगा।

भाजपा पार्षद नितिन उर्फ शानू शर्मा पर सोमवार को अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश अनीता सिंह की कोर्ट में बलात्कार मामले में आरोप तय किए। इस दौरान अग्रिम जमानत पर चल रहे आरोपी पार्षद भी मौजूद थे।

अभिभाषक प्रितेश राठौर ने बताया कि शर्मा पर बीते साल आरोप लगा था कि एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर उन्होंने उसका शोषण किया। काफी विवादों के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। पार्षद पर केस चलाने के लिए आरोप तय करने को सोमवार की तारीख लगी थी। पार्षद की मौजूदगी में कोर्ट ने उन पर चार्ज फ्रेम किए। अब इन्हीं चार्ज के आधार पर केस आगे बढ़ेगा। इंदौर के इस मामले में कोर्ट ने फरियादी महिला को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए समन भी जारी किया है। कोर्ट ने 8 अप्रेल को महिला को अति आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

प्रतिवेदन पेश नहीं

महिला ने कोर्ट में परिवाद लगाया है, जिसमें पार्षद द्वारा केस वापस लेने के लिए धमकाने का आरोप है। कोर्ट जनवरी से पुलिस से प्रतिवेदन मांग रही है, लेकिन पुलिस ने प्रस्तुत नहीं किया है। सोमवार को भी पेश करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोर्ट ने 20 मार्च की तारीख दी है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version