Explore the website

Looking for something?

Saturday, July 18, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : मोहन यादव ने लिया गर्म दूध का आनंद, शराब की...

INDORE : मोहन यादव ने लिया गर्म दूध का आनंद, शराब की जगह दूध की दुकान खोलने का दिया था बयान

संवाददाता : आशीष जवखेड़कर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में गर्म दूध का स्वाद चखा और दुकानदार को मना करने के बावजूद भुगतान भी किया. हाल ही में उन्होंने शराब की जगह दूध की दुकानें खोलने का बयान दिया था.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Mohan Yadav) ने हाल ही में शराब की जगह दूध की दुकान खोलने का बयान दिया था. इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गर्म दूध पर विधायक और पार्टी की कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए देखे गए. उन्होंने घर में दूध का आनंद लेने के बाद दुकानदार को मना करने के बावजूद दूध की राशि भी चुकाई.

दरअसल, सीएम मोहन यादव ने हाल ही में सीहोर (Sehore) में एक कार्यक्रम के दौरान बयान देते हुए कहा था कि यदि घर में गाय का पालन कर बच्चों को गाय का दूध दिया जाए तो कुपोषण जैसी गंभीर बीमारी से निजात मिल सकती है.

CM ने दिया था बयान- ‘शराब की जगह खुले दूध की दुकान’

उन्होंने यह भी कहा कि शराब की जगह दूध की दुकान खोली जानी चाहिए. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान काफी सुर्खियों में रहा. इसके बाद शनिवार (8 मार्च) को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जब इंदौर पहुंचे तो उन्होंने गर्म दूध का आनंद लिया. दूध के शौकीन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला सहित पार्टी के अन्य नेताओं को भी अपने हाथों से दूध दिया. इसके बाद दूध को लेकर चर्चा भी करते देखे गए.

दुकानदार ने कहा- “आपकी दुकान है साहब”

दूध का सेवन करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जब दुकानदार से पूछा कि कितना पैसा हुआ तो दुकानदार ने राशि लेने से इंकार कर दिया दुकानदार ने यह तक कहा कि “आपकी ही दुकान है”. इसके बावजूद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दूध की राशि का भुगतान किया.

अपने मालवी स्वाद के लिए मशहूर है इंदौर

मालवा अपने मेहमानों की खातिरदारी और स्वाद के लिए पूरे देश में मशहूर है. इंदौर स्वच्छता ही नहीं बल्कि जायके के लिए भी जाना जाता है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केसर और बादाम का दूध पीकर स्वाद की तारीफ की. उन्होंने कहा कि रात्रि के समय एक गिलास दूध सारी थकान मिटा देता है.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version