Explore the website

Looking for something?

Tuesday, August 11, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

अत्यधिक वर्षा के चलते...

जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत...

मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में...

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर जनजातीय कार्य विभाग ने दिवंगत...

इंदौर : जिलाबदर बदमाश...

(संवाददाता प्रफुल्ल तंवर) एक तरफ थाना प्रभारी चेकिंग पाइंट पर मुस्तैद, दूसरी तरफ जिलाबदर...

इंदौर में USDT के...

संवाददाता प्रफुल्ल तंवर सस्ती USDT दिलाने के नाम पर इंदौर बुलाया, क्राइम ब्रांच...
Homeराजस्थानJAIPUR : जयपुर में सिटी बसों में असुरक्षित हैं बेटियां, घूरती रहती...

JAIPUR : जयपुर में सिटी बसों में असुरक्षित हैं बेटियां, घूरती रहती हैं गंदी नजरें, लापरवाह हैं जिम्मेदार

लोकेश शर्मा

जयपुर में छात्राओं को स्कूल कॉलेज जाना हो, कामकाजी महिलाओं को दफ्तर या अपने कार्यस्थल पर पहुंचना हो या फिर बाहरी क्षेत्र से परकोटा के मुख्य बाजार में खरीदारी करने जाना हो, यात्रियों से ठसाठस भरी सिटी बसों में रोज इन बेटियों को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ता है। लेकिन इनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।

उन्हें घूरती रहती हैं गंदी नजर

बस में चढ़ना हो या फिर यात्रियों के बीच से होकर उतरने के लिए आगे वाले गेट तक पहुंचना हो। इतना ही नहीं चारों तरफ पुरुषों की भीड़ में डरी सहमी खड़े रहने को मजबूर होना पड़े। इन सब जगह किसी न किसी वहशी दरिंदें की गंदी नजर उन्हें घूरती रहती है। यहां तक की भीड़ में छेड़छाड़ करने से भी नहीं चूकते हैं। अधिकांश महिलाएं आपबीती बताने से भी डरती हैं। उन्हें पता है कि कुछ नहीं होने वाला है

चिह्नित मार्गों पर महिला विशेष बसें चलें

पुलिस एक-दो दिन सख्ती दिखाती है, इसके बाद हाल पहले जैसे हो जाते हैं। बस में सफर करने वाली महिलाओं की मांग है कि जिन मार्गों पर यात्रीभार हजारों की संख्या में है और बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं रहती। ऐसे चिह्नित मार्गों पर महिला विशेष बसें चलानी चाहिए। गौर करने वाली बात है कि पहले महिला विशेष बसें चलती थीं, लेकिन कोरोना में बंद होने के बाद पुन: चालू नहीं की।

लो फ्लोर व मिडी बसों में ही 40 फीसद महिला यात्री

जयपुर शहर में लो फ्लोर, मिडी व मिनी बसों का जाल फैला है। लो फ्लोर व मिडी बस प्रशासन की मानें तो इनकी बसों में 40 फीसदी महिलाएं सफर करती हैं। मिनी बस में सफर करने वाली महिला यात्री अलग हैं। इसके बावजूद पुरुषों से ठसाठस भरी बसों में मजबूरी में महिलाओं को सफर करना पड़ रहा है।

इन रूट पर ठसाठस भरी बसें

1- खिरणी से ट्रांसपोर्टर : 07 नंबर। 2- चांदपोल से बगरू : 26। 3- 9 ए दादी के फाटक से अग्रवाल फॉर्म। 4- ट्रांसपोर्ट नगर से द्वाकापुरी: 3 नंबर। 5- एसी 2 – गोविंदपुरा से महात्मा गांधी।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version