Saturday, March 15, 2025

TOP NEWS

SHAHJAHANPURUR : Holi पर...

शाहजहांपुर शहर में शुक्रवार को होली पर निकलने वाला ‘बड़े लाट साहब का...

BHOPAL : CM हाउस...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं के...

INDORE : इंदौर के...

आशीष जवखेड़कर इंदौर में शुक्रवार को होली की ड्यूटी कर रहे टीआई संजय पाठक...

KHANDWA : नहाने के...

होली की खुशियां मातम में बदल गई, खंडवा के सिंगोट गांव के पास...
Homeराजस्थानJAIPUR : जयपुर BJP मुख्यालय में चले लात-घूंसे, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी...

JAIPUR : जयपुर BJP मुख्यालय में चले लात-घूंसे, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी थे मौजूद; इस वजह से हुआ विवाद

JAIPUR NEWS (लोकेश शर्मा) : भाजपा के जयपुर स्थित मुख्यालय में गुरुवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब अल्पसंख्यक मोर्चा की एक बैठक के दौरान दो कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई।

भाजपा के जयपुर स्थित मुख्यालय में गुरुवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब अल्पसंख्यक मोर्चा की एक बैठक के दौरान दो कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। इस घटना के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत स्वागत को लेकर हुई असहमति से हुई, जो देखते ही देखते लात-घूंसों तक पहुंच गई।

दरअसल, बैठक में मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की और दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया। सूत्रों का कहना है कि यह विवाद तब शुरू हुआ, जब एक कार्यकर्ता ने दूसरे पर स्वागत में लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद बात बढ़ती चली गई।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मामले को शांत कराने की कोशिश भी की, लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच विवाद चलता रहा। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments