Home उत्तराखंड जिला सहकारी बैंक की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का स्वागत, स्वामी यतीश्वरानंद और...

जिला सहकारी बैंक की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का स्वागत, स्वामी यतीश्वरानंद और मंत्री प्रदीप बत्रा ने दी शुभकामनाये

0

जिला सहकारी बैंक की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का स्वागत, स्वामी यतीश्वरानंद और मंत्री प्रदीप बत्रा ने दी शुभकामनाये

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के स्वागत में रविवार को रुड़की के होटल सेंट्रल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी यतीश्वरानंद और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न दायित्वधारियों और जनपद के वरिष्ठजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं संचालकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि स्वामी यतीश्वरानंद ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने बड़े विश्वास और भरोसे के साथ नई प्रबंध समिति को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में सभी पदाधिकारियों और संचालकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए जनता के भरोसे पर खरा उतरें।

उन्होंने कहा, “सहकारिता क्षेत्र सीधे तौर पर किसानों, ग्रामीणों और आमजन से जुड़ा है। इसलिए जिला सहकारी बैंक के उत्थान के साथ-साथ किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। किसानों को बैंकिंग सुविधाओं का बेहतर लाभ मिले और उन्हें समय पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध हो, इसके लिए प्रबंध समिति को पूरी मेहनत और समर्पण से काम करना होगा। सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने नवनिर्वाचित प्रबंध समिति को बधाई देते हुए कहा कि नई समिति पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। उन्होंने बैंक के विकास और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

समारोह में जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष सुशील राठी सहित संचालक मंडल के सदस्यों का विशेष स्वागत किया गया। इस दौरान भारती देवी, लता देवी, आंचल सिंघल, ओमप्रकाश, उत्तम सिंह, सपना शर्मा, बबली देवी, देवेंद्र कुमार, नवनीत सिंह, मो. इस्लाम, राजबीर सिंह और पुष्पराज सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version