Home उत्तर प्रदेश कानपुर के RTO कार्यालय में छापा, दो बाबुओं समेत 15 पर FIR…...

कानपुर के RTO कार्यालय में छापा, दो बाबुओं समेत 15 पर FIR… 11 गिरफ्तार

0

मयंक तिवारी

कानपुर के RTO कार्यालय में छापा, दो बाबुओं समेत 15 पर FIR… 11 गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में भ्रष्टाचार और दलाली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। विजिलेंस टीम ने कार्यालय में छापा मारकर दो बाबुओं समेत 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिसमें 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, दलालों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही थी। जैसे ही ड्रोन कैमरे से स्ट्राइक की गई, RTO कार्यालय में भगदड़ मच गई। टीम ने मौके से कई दलालों को रंगे हाथ पकड़ा।

विभाग ने बताया कि कार्यालय परिसर में अवैध वसूली और बिना वैध दस्तावेजों के काम कराने का खेल लंबे समय से चल रहा था, जिसकी शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version