Home मध्य प्रदेश आज निकलेगी भव्य सद्भावना कांवड़ यात्रा

आज निकलेगी भव्य सद्भावना कांवड़ यात्रा

0

महेश राठौड़

आज निकलेगी भव्य सद्भावना कांवड़ यात्रा

खेड़ी ताप्ती घाट से जल लेकर निकलेंगे हजारों शिवभक्त, जगह-जगह होगा स्वागत; प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक, आरती और भंडारे के साथ समापन

बैतूल। सर्वहारा वर्ग एवं बैतूल जिले की खुशहाली और समृद्धि की मंगलकामना को लेकर आयोजित सद्भावना कांवड़ यात्रा लगातार तीसरे वर्ष आज 24 अगस्त को भव्य स्वरूप में निकलेगी। हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिवभक्त खेड़ी ताप्ती घाट से मां ताप्ती का पवित्र जल लेकर यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा विभिन्न गांवों और बैतूल शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्राचीन शिव मंदिर कोठी बाजार पहुंचेगी।
यात्रा का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे खेड़ी ताप्ती घाट से होगा। इसके बाद सुबह 10:30 बजे खेड़ी, 11 बजे दहरगांव, 11:40 बजे महदगांव, दोपहर 12:30 बजे भडुस, 1:10 बजे दनोरा और 1:30 बजे तितली चौराहा पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे सदर ब्रिज, 2:20 बजे गेंदा चौक, 2:40 बजे कारगिल चौक और 3:10 बजे बस स्टैंड कोठी बाजार होते हुए दोपहर 3:30 बजे प्राचीन शिव मंदिर कोठी बाजार पहुंचेगी।
यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ शामिल होंगे। मार्ग में श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा के दौरान सेवा और धार्मिक उत्साह का माहौल रहेगा।
प्राचीन शिव मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़िए मां ताप्ती के पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद आरती और भंडारे का आयोजन होगा। जलाभिषेक, आरती और भंडारे के साथ यात्रा का समापन होगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से सद्भावना कांवड़ यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version