Home मध्य प्रदेश KHANDWA : एमपी में दिल दहला देने वाली घटना, बेटे ने काटा...

KHANDWA : एमपी में दिल दहला देने वाली घटना, बेटे ने काटा पिता का हाथ

0

लोकेश शर्मा

खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक बेरहम बेटे ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर एक हाथ काट कर अलग कर दिया। घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। घटना शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे की है। जावर थाना क्षेत्र के ग्राम बलदुआ डोंगरी में 70 साल के पांगड़ू और उसके बेटे भुरू के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। इस दौरान भुरू ने अपने पिता पांगड़ू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसने अपने पिता का एक हाथ काट डाला। घायल पिता को खटिया पर पटककर वह भाग गया। घटना की जानकारी लगते है जावर थाने से डायल 100 से आरक्षक सुरेश वास्कले और पायलट हरीश महाजन घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घायल पांगड़ू को जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद जावर थाने से पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंचे। परिजन और घायल के बयान दर्ज किए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version