खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, उत्तराखंड की सियासत में हलचल
अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार । खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उमेश कुमार ने कहा है कि वह कल विधानसभा सत्र खत्म होने से पहले अपना इस्तीफा दे देंगे।
उमेश कुमार ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल तक उन्हें विपक्ष से समर्थन की उम्मीद रही, लेकिन किसी ने उनका साथ नहीं दिया। जनता के मुद्दों को उठाने में विपक्ष ने उनका सहयोग नहीं किया।
उन्होंने खास तौर पर किसानों की फसल बर्बाद होने के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि इस गंभीर विषय पर भी विपक्ष ने उनका साथ नहीं दिया, जिससे वे आहत हैं।
सियासी अटकलों पर विराम लगाते हुए उमेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि वह इस्तीफे के बाद न तो भाजपा में जा रहे हैं और न ही कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उनके इस फैसले के बाद खानपुर में उपचुनाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
