Home मध्य प्रदेश परंपरागत रूप से मनाया जाएगा बाबा कमालुद्दीन चिश्ती का 695 वां सालाना...

परंपरागत रूप से मनाया जाएगा बाबा कमालुद्दीन चिश्ती का 695 वां सालाना उर्स

0

परंपरागत रूप से मनाया जाएगा बाबा कमालुद्दीन चिश्ती का 695 वां सालाना उर्स

उर्स कमेटी की वृहद बैठक के साथ धार उर्स की तैयारीयां शुरू हुई

राहुल सेन मांडव
मो

धार न्यूज।शहंशाहे मालवा हजरत मौलाना ख्वाजा कमालुद्दीन चिश्ती के सालाना 695 वे उर्स की तैयारी शुरू हो गई है।
उर्स को लेकर कमेटी के सदर सुहेल निसार एडवोकेट की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय कमालिया स्कूल रहमत मस्जिद में आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत हाजी अबुल चौधरी ने कुरान पाक की तिलावत से की और उर्स कमेटी के सदर सुहेल निसार ने खजांची की तरफ से पिछले साल का हिसाब पेश किया।
उर्स कमेटी सदर सुहेल निसार ने बताया कि बाबा कमालुद्दीन चिश्ती के सालाना 695 वें उर्स को लेकर कमेटी पदाधिकारियों की मीटिंग आयोजित की गई जिसमे उर्स कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए आज से ही उर्स की सारी तैयारियां शुरू हो गई है।
उन्होंने बताया कि उर्स में जिस प्रकार से सारे कार्यक्रम होते आए हैं उसी प्रकार इस साल भी पूरे कार्यक्रम परंपरागत रूप से होंगे।
24 दिसंबर को बाबा के आस्ताने पर चादर पेश कर उर्स की शुरुआत होगी रात में कव्वाली की महफिल होगी पांचों दिन लंगर का आयोजन होगा 28 दिसंबर को रंग की महफिल के साथ उर्स का समापन होगा वही व्यापारी मेला 10 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।
इस बार धार उर्स में देश की कई प्रसिद्ध कव्वाल पार्टी बाबा की शान में अपने कलाम पेश करेंगी।
उन्होंने बताया कि धार उर्स कमेटी देश की पहली ऐसी कमेटी है जिसके पदाधिकारी सबसे पहले खुद उर्स का चंदा देकर कार्यक्रम की शुरुआत करते हैं।।
उर्स कमेटी की वृहद बैठक में बड़ी संख्या में कमेटी के पदाधिकारी सदस्य और सहयोगी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version