स्वर्गीय गायत्री शर्मा के उठावना का तीसरा कार्यक्रम 28 नवंबर को मांडू में
राहुल सेन मांडव
मो
धार | मांडू स्वर्गीय गायत्री शर्मा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु उठावना का तीसरा कार्यक्रम शनिवार, 28 नवंबर को सुबह 8 बजे रेवाकुंड, मांडू में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बैठक होटल मांडू सराय के सामने स्थित निजी निवास पर होगी, जहां बरखेड़ा धाम महंत प्रेमदास नीतू जी महाराज भी उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा दशा कार्यक्रम 5 दिसंबर को तथा पगड़ी और अन्नदान कार्यक्रम 8 दिसंबर को श्री चतुर्भुज राम मंदिर, मांडू में आयोजित होगा। प्रेमदास नीतू जी महाराज 8 दिसंबर तक होटल मांडू सराय के सामने स्थित निजी निवास पर उपस्थित रहेंगे।
परिवार एवं श्रद्धालुओं ने समस्त शुभचिंतकों से कार्यक्रमों में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनने की विनम्र अपील की है।
