अखिल भारतीय सर्वसेन सामाजिक संगठन के द्वारा पुलिस आयुक्त को दिया ज्ञापन
आपत्तिजनक गीत/वीडियो के संबंध में पुलिस आयुक्त एवं आईजी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग
राहुल सेन मांडव
मो
इंदौर न्यूज।अखिल भारतीय सर्व सेन सामाजिक संगठन, मध्यप्रदेश द्वारा सोशल मीडिया यूटुब पर प्रसारित हो रहे “बाप चलावे सैलून, बेटी दिखावे बैलून” नामक गीत वीडियो के संबंध में आज इंदौर पुलिस आयुक्त महोदय एवं पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर रेंज के नाम अखिल भारती सर्व सेन सामाजिक संगठन के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन द्वारा दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि उक्त गीत में वीडियो में नाई समाज एवं सैलून व्यवसाय से जुड़े लोगों के संबंध में आपत्तिजनक एवं अशोभनीय शब्दों/कथनों के प्रयोग किए जाने की शिकायत सामने आई है। संगठन का कहना है कि ऐसी सामग्री से समाज के लोगों की भावनाओं एवं सामाजिक सम्मान को ठेस पहुँचने की आशंका है।
ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि संबंधित यूटुब वीडियो, चैनल एवं वीडियो से जुड़े व्यक्तियों की निष्पक्ष जांच की जाए तथा यदि जांच में किसी कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो प्रचलित कानून के अनुसार उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कदम उठाने का भी अनुरोध किया गया है।
संगठन ने कहा कि समाज की गरिमा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी पक्षों को जिम्मेदारी से सोशल मीडिया सामग्री का प्रसारण करना चाहिए। निलेश परमार “युवराज”संरक्षक अखिल भारतीय सर्व सेन सामाजिक संगठन, मध्यप्रदेश के साथ मौजूद राजेश परमार अखिलेश परमार अमित जी सेन परमानंद सेन भावेश वर्मा आयुष सेन रवि सेन कुणाल परमार बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद मौजूद थे
