Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

मेरठ का चर्चित नीला...

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड (Meerut Drum Murder Case) में जिला अदालत ने आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। पूरी खबर पढ़ें।

MP News: भोपाल में...

भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी (TI) रतन सिंह परिहार को 'जय जोहार' बोलने पर आदिवासी छात्रों को गाली देने और 'यहीं कूट दूंगा' की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

गूगल डेटा सेंटर विवाद:...

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बन रहे गूगल के मेगा डेटा सेंटर पर 160 एकड़ जंगल काटने और जल संकट पैदा करने के आरोप लगे हैं, जिस पर कंपनी ने एयर-कूलिंग तकनीक की सफाई दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: CJP...

दिल्ली की अदालत ने जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन और शांति बॉन्ड के उल्लंघन मामले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशMURENA : चंबल नदी में रेत चोरी का नया तरीका आया सामने,...

MURENA : चंबल नदी में रेत चोरी का नया तरीका आया सामने, ऐसे देते थे पुलिस को चकमा…

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रेत की सप्लाई का मामला सामने आया है।

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां चंबल नदी में अवैध रूप से रेत सप्लाई हो रही थी। तस्कर रेत के ऊपर गिट्टी बिछा देते थे और रेत सप्लाई करते थे। ताकि वह पुलिस को चकमा दे सकें।

इस पूरे मामले की भनक नूराबाद थाना पुलिस को लगी तो मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जाल बिछाया। रात के करीब 2:30 बजे पुलिस ने देखा कि हाईवा में नीचे रेत डाली जा रही है। फिर सफेद गिट्टी दी गई है। जिसके देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

दो हाईवा और लोडर बरामद

पुलिस के द्वारा शनिवार को दो हाईवा और एक लोडर पकड़ा गया है। हाईवा में चंबल नदी से निकाली गई अवैध रेत भरी हुई थी। फिर उसकी ऊपरी सतह पर सफेद गिट्टी भी बिछाई गई थी।

मास्टरमाइंड आया सामने

अवैध रूप से रेत सप्लाई करने का मास्टरमाइंड राणा जीत गुर्जर और उसके रिश्तेदारल राजवीर गुर्जर है। दोनों मिलकर अवैध रेत डंप कराते हैं। बाद में हाईवा में भरकर दूसरी जगह पर बेचने के लिए जाते हैं। पुलिस ने दोनों हाईवा चालकों गिरफ्तार कर लिया है।

नूराबाद थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी का कहना है कि जडेरुआ गांव में राणा जीत गुर्जर और राजवीर गुर्जर का घर बना हुआ है। उनके घर के बगल में ही एक वाटर प्लांट है। वहां से वह लोग बड़ी मात्रा में चंबल नदी से अवैध रेत डंप करते हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments