Thursday, February 19, 2026

TOP NEWS

इंदौर में बाबा जयगुरुदेव...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के नावदापंथ स्थित जयगुरुदेव आश्रम में 21 फरवरी,...

छतरपुर : बजरंग दल...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज छतरपुर/ छतरपुर जिले के खजुराहो में...

उज्जैन : त्रिपुंड और...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज उज्जैन/ मध्य प्रदेश के उज्जैन में...

जबलपुर : संस्कारधानी में...

एनटीवी टाइम न्यूज जबलपुर/ मध्य प्रदेश की संस्कारधानी से एक रिश्वतखोरी का संगीन...
Homeमध्य प्रदेशNEEMUCH : मुझे खेत में जाने के लिए हेलीकॉप्टर चाहिए, किसान ने...

NEEMUCH : मुझे खेत में जाने के लिए हेलीकॉप्टर चाहिए, किसान ने क्यों रख दी ऐसी डिमांड…

लोकेश शर्मा

मध्यप्रदेश के नीमच जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जनसुनवाई में पहुंचे किसान ने खेत में जाने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग कर दी। किसान का आरोप है कि उसके खेत का रास्ता दबंगों ने पिछले 10 साल से बंद कर रखा है।

किसान ने बताई हेलीकॉप्टर मांगने की वजह

युवा किसान संदीप पाटीदार ने कहा कि रास्ता विवाद है मैंने इसका कई बार आवेदन दे चुका हूं। कोर्ट से कई बार ऑर्डर होने के बाद भी पालन नहीं किया जा रहा। दंबगों के प्रभाव में तहसीलदार और पटवारी द्वारा रास्ता नहीं खुलावाया जा रहा है। मैंने कई बार मांग की है। करीबन 1.50 साल से झेल रहा हूं। फिर भी रास्ता नहीं चालू करवाया जा रहा है। तो अब मेरा ये कहना है कि प्रशासन मेरे को हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करवा दे।

आगे उसने कहा कि जिससे मैं अपनी जमीन पर जा संकू, फसल बो सकूं और फसल ले सकूं। विगत 10 वर्षों से खेत खाली पड़ा हुआ है। अब या तो प्रशासन रास्ता खुलवा दे. या तो मेरे को हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करवा दें। जिससे मैं अपने खेत पर आना जाना कर सकूं।

इस मामले में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का कहना है कि किसान की मूल मांग खेत के रास्ते को लेकर है, विवाद न्यायालय में प्रचलित है। इस पर स्टे है फिर भी रास्ते की समस्या हल करने का प्रयास करेंगे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments