Explore the website

Looking for something?

Tuesday, July 28, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...

इंदौर में ड्राई फ्रूट...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) ग्राहक की शिकायत पर मालवा मिल स्थित दुकान से...

इंदौर में दो राज्यों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर में राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस के बीच...

डॉक्टर की लापरवाही से...

शाहपुरा/डिंडौरी। विकासखंड शहपुरा के ग्राम कठौतिया निवासी एक पशुपालक ने मेहंदवानी पशु चिकित्सालय...
Homeमध्य प्रदेशOMKARESHWAR : महाशिवरात्रि पर आज ओंकारेश्वर महादेव के 24 घंटे होंगे दर्शन,...

OMKARESHWAR : महाशिवरात्रि पर आज ओंकारेश्वर महादेव के 24 घंटे होंगे दर्शन, 151 किलो मिठाई का महाभोग

लोकेश शर्मा

Omkarewswar Jyotirlinga महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के पट अल सुबह 3:30 बजे से खुलते ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह छह तक श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद गर्भगृह में प्रवेश रोक दिया गया। परंपरा अनुसार साधु-संतों ने शोभायात्रा के रूप में मंदिर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए

इसके बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला प्रारंभ हुआ। आज मंदिर के द्वार 24 घंटे दर्शनार्थियों के लिए खुले रहेंगे। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतार बढ़ती जा रही है। पूरा परिसर ओम नमः शिवाय और बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है। नर्मदा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं।

महापर्व पर एक दिन पहले मंगलवार शाम से ही श्रद्धालुओं का ओंकारेश्वर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिर परिसर और गर्भगृह का फूलों से विशेष शृंगार किया गया है। यह फूल रतलाम व इंदौर से आए हैं।

सुखदेव मुनी द्वार से करवाए जा रहे दर्शन

महाशिवरात्रि पर ओंकोरश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। नए झूला पुल से आने वाले श्रद्धालुओं को सुखदेव मुनि द्वार से दर्शन करवाए जा रहे है। महापर्व पर भीड़ को देखते हुए भगवान के मूलस्वरूप पर सीधे जल, पुष्प और बेलपत्र चढ़ाने पर प्रतिबंध लगा है। वीआईपी दर्शन और नावों का संचालन भी बंद है।

भगवान को मिष्ठान का भोग

महाशिवरात्रि पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से भगवान का विशेष श्रृंगार और 151 किलो पेड़े का महाभोग दोपहर की भोग आरती में लगाया जाएगा। दो दिनों में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के यहां आने की संभावना है। मंदिरों के अलावा आश्रम, मठ और सामाजिक संगठनों द्वारा भी विभिन्न आयोजन और प्रसादी वितरण किया जा रहा है।

बैंडबाजे के साथ पहुंचे साधु, संत

मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद ओंकारेश्वर मंदिर के साथ ममलेश्वर मंदिर में भी दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। संत मंडल के महामंडलेश्वर, महंत, साधू और पंडित तड़के नर्मदाजी में स्नान के बाद ढोल और बैंड-बाजों के साथ नगर में शोभायात्रा के रूप में मंदिर पहुंचकर भूतभावन भगवान शिव का दर्शन और पूजन किया।

गुरुवार सुबह तक खुले रहेंगे पट

मंदिर ट्रस्ट के सहायक कार्यपालन अधिकारी अशोक महाजन ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंदिर के कर्मचारियों को परिसर में तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए जेपी चौक पर जिगजैग बैरिकेडिंग लगाई गई है। बुधवार सुबह चार बजे से लेकर गुरुवार सुबह तक पट दर्शनार्थियों के लिए खुले रहेंगे। बीच मे कुछ समय आरती के लिए बंद होंगे।

वाहनों का प्रवेश रोका गया

मांधाता थाना प्रभारी अनोप सिंधिया ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाहनों का नगर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। नर्मदा घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी कैमरा से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version