Home मध्य प्रदेश PITHAMPUR : धार जिले के पीथमपुर में बारिश का कहर, घर की...

PITHAMPUR : धार जिले के पीथमपुर में बारिश का कहर, घर की दीवार गिरने से नवजात की मौत, पिता घायल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

पीथमपुर/मध्यप्रदेश के धार जिले में भारी बारिश के बाद एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो महीने की बच्ची की मौत हो गई और उसके पिता घायल हो गए। स्थानीय पुलिस थाना अधिकारी ओम प्रकाश अहीर ने बताया कि घटना बुधवार आधी रात के बाद दो बजे पीथमपुर कस्बे की है। जहां एक मकान में निर्माण कार्य किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि रुक-रुककर हो रही भारी बारिश के कारण तीसरी मंजिल की दीवार गई। उन्होंने बताया कि जिस जगह दीवार गिरी वहां दो माह की बच्ची अपने माता-पिता के साथ सो रही थी।

अधिकारी ने बताया कि घटना में बच्ची साक्षी और उसके पिता दशरथ घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके पिता का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version