Saturday, June 14, 2025

TOP NEWS

आज से तीन दिन...

मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में बीजेपी का प्रशिक्षण वर्ग आज से,...

अपनी सगाई से पहले...

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर 17...

अहमदाबाद हवाई अड्डे के...

हवाई अड्डे के पास निर्दिष्ट दूरी के भीतर ऊंची इमारतों पर प्रतिबंध रहता...

ग्वालियर में बड़ा हादसा,...

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शंकरपुर न्यू दाल बाजार इलाके में एक...
HomeदेशPM मोदी आज जाएंगे अहमदाबाद, घटनास्थल का करेंगे दौरा, हादसे में 241...

PM मोदी आज जाएंगे अहमदाबाद, घटनास्थल का करेंगे दौरा, हादसे में 241 लोगों की मौत

भारतीय नागर विमानन इतिहास में एक त्रासद घटना में अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर बोइंग 787-8 विमान गुरुवार को सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक दल के सदस्यों सहित कुल 242 लोग सवार थे। जिनमें से सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या एआई 171 में 230 यात्री, दो पायलट और चालक दल के 10 अन्य सदस्य सवार थे।

वहीं अब हादसे के बाद पीएम मोदी भी घटनास्थल का दौरा करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान, वह एयर इंडिया दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे और सिविल अस्पताल का दौरा करेंगे, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

एअर इंडिया का संचालन करने वाले टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने हादसे में मारे गये प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को एक एक करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। विमान में सवार यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे। यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है जिनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी गई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments