Home राजस्थान देवली शहर में लगे शिविर मे सभी 12 मोतियाबिंद रोगी स्वस्थ पाए...

देवली शहर में लगे शिविर मे सभी 12 मोतियाबिंद रोगी स्वस्थ पाए गए।

0

देवली शहर में लगे शिविर मे सभी 12 मोतियाबिंद रोगी स्वस्थ पाए गए।

राजस्थान के देवली शहर की जनसेवा समिति एवं सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर आई रिसर्च सेंटर सोसायटी द्वारा जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 25 अगस्त को मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद फॉलोअप शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सभी 12 रोगी स्वस्थ पाए गए। अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि सहाय हॉस्पिटल जयपुर की नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जह्वान्वी गौतम ने रोगियों की आंखों की रोशनी, दूरी एवं नजदीक की दृष्टि की जांच की। रोगियों को दवाइयां एवं विजन चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे तथा आंखों की देखभाल एवं सावधानियों की जानकारी दी गई। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि रोगियों को अगले फॉलोअप के लिए 15 सितंबर को पुनः बुलाया गया है। शिविर में महाप्रबंधक घीसालाल टेलर, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, शिविर प्रभारी सुरेन्द्र सिंह शक्तावत एवं प्रबंधक राजेन्द्र शर्मा ने सेवाएं दी।

N tv time से गोविंद सिंह सेठी की रिपोर्ट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version